uttarakhand

लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के चर्चित नेता एवं लोकगायक पवन सेमवाल को एक स्कूटी में आगजनी और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ एक अन्य आरोपी दीपक सिंह नेगी को भी हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नकोट बाजार निवासी वीरेन्द्र सिंह नेगी ने कोतवाली चम्बा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 की रात उनकी स्कूटी संख्या UK14J-4945 को आग लगाकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शिकायत में गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया था।

शिकायत के आधार पर कोतवाली चम्बा में मुकदमा अपराध संख्या 22/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चम्बा पुलिस ने साक्ष्य जुटाए, पूछताछ की तथा तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 जून 2026 को नामजद आरोपी पवन सेमवाल और दीपक सिंह नेगी को चम्बा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

पवन सेमवाल पुत्र लाखीराम, निवासी गजा चाका पिछवाड़ा, पट्टी पौड़ीखाल, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल।

दीपक सिंह नेगी पुत्र सूरत सिंह, निवासी ग्राम नैल, पट्टी बमुण्ड, कोतवाली चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।