देहरादून में 29 मार्च को फ्री मेडिकल कैंप, जनता पाइल्स क्लिनिक देगा गुदा रोगों का आधुनिक इलाज
देहरादून: जनता पाइल्स क्लिनिक द्वारा गुदा एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लिए आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। क्लिनिक में खास तौर पर बवासीर (पाइल्स), भगंदर (फिस्टुला), फिशर और कब्ज जैसी समस्याओं का सुरक्षित और विशेषज्ञ देखरेख में इलाज किया जाता है।
बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के चलते इन बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फास्ट फूड का अधिक सेवन, शारीरिक गतिविधि की कमी और लंबे समय तक बैठकर काम करने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे ये समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं।
क्लिनिक में आयुर्वेदिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के संयोजन से उपचार किया जाता है। मरीजों को दवाइयों के साथ संतुलित आहार, सही दिनचर्या और जीवनशैली में सुधार के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाता है। जरूरत पड़ने पर लेजर और मिनिमल सर्जरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को कम समय में राहत मिलती है।
क्लिनिक प्रबंधन का दावा है कि कई मामलों में बिना ऑपरेशन के ही मरीजों को आराम दिया जा रहा है। साथ ही इलाज के दौरान मरीजों की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाता है।
इसी कड़ी में क्लिनिक द्वारा 29 मार्च को जैन धर्मशाला, देहरादून में एक फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें उचित सलाह और उपचार की जानकारी देंगे।
क्लिनिक ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें गुदा में दर्द, खून आना, सूजन या कब्ज जैसी कोई भी समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सक से संपर्क करें।
