Friday, October 30, 2026
Latest:
uttarakhand

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी

जैतपुर-धनौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु शासनादेश निर्गत

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के महज दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी कर राज्य सरकार ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

राज्य योजना के अंतर्गत जनपद उधमसिंह नगर की विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में स्थित जैतपुर-धनौरी मार्ग (किमी 1 से 9) के डी.बी.एम. एवं बी.सी. कार्यों द्वारा सुधारीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस कार्य के लिए कुल ₹1013.95 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढीकरण की घोषणा करते हुए अधिकारियों को दो घंटे के भीतर शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए थे। शासन द्वारा इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शासनादेश निर्गत कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *