धर्मपुर चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
श्रीमद् भागवत भय रोग की औषधी है
देहरादून – सिद्ध पीठ प्राचीन श्री शिव मंन्दिर धर्मपुर चौक देहरादून में वार्षिक उत्सव के उपल्क्ष्य में श्रीमद्भागवत् सप्ताह ज्ञान का प्रथम दिवस शुभारंभ विश्व विख्यात आचार्य पीठ भागवत पीठाधीश्वर (वृंदावन धाम) से पधारे भागवत प्रभाकर पूज्य मारुतिनंदनाचार्य श्रद्धेय वागीश जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से भागवत माहात्म्य कथा भक्तों को बडी सरल ओर सरस भाव में श्रवण करायी। श्री व्यास जी ने प्रथम दिन भागवत जी का महत्व के अर्न्तगत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा एवं इस कलिकाल में भागवत जी के द्वारा सभी प्राणीयों का कष्ट कैसे दूर होता है

इस सभी दृश्टनतों का श्रवण कराया (ब्राह्मण सत्य, जगत मिथ्या) एवं मनुष्य योनी मिलने के बाद भक्ति एवं मुक्ति कैसे प्राप्त हो इन सभी बातो से अवगत कराया और संकीर्तन मात्र से हमारे अन्दर के पाप, ताप, संताप, कैसे दूर हो इन सभी बातों को कथा के माध्यम से श्रवण कराया।भागवत माहत्म्य कथा सुनाकर कलियुग में मनुष्य के लिये कथा कितनी उपयोगी है यह रहस्य को बताया पूज्य वागीश जी ने व्यास पीठ से कहा भागवत की कथा एक आध्यामिक चिकित्सा है जो कि मनुष्य के अतीत के शोक वर्तमान में मोह और भविष्य के भय को मिटाती है ।वागीश जी महाराज ने गोकर्ण उपाख्यान के माध्यम से बताया ये संसार असार और परमात्मा ही सार हे प्रेत धुन्धकारी ने एक भागवत कथा सुनकर मुक्ती पा ली।
पूजय महाराज जी ने हजारों श्रोताओं के साथ अभी हाल ही में उत्तरकाशी के धराली गाँव में आई विपदा में मृतका के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यासपीठ से प्रस्तुत की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभू से प्रार्थना की ।

कार्यक्रम में उपस्थित युवराज श्रीधर आचार्य, भरत आचार्य, सुरेन्द्र शास्त्री, शिव स्वरूप नौटियाल एवं समिति के समस्त पदाधिकारी प्रधान देवेन्द्रअग्रवाल, सीता राम भट्ट,दिनेश चमोली, दीपक शर्मा, मदन हुरला, आत्मा राम शर्मा, जय प्रकाश बंसल, शरद शर्मा, प्रमोद शर्मा तथा सुनील कौशिक , सुचेत श्रीमती मंजू,शर्मिला अर्चना ठाकुर,अन्नू, संगीता खन्ना सुदेश आदि सम्मिलित हुए।
कार्यकम व्यवस्था प्रमुख सीताराम भट्ट जी ने मंन्दिर के वार्षिक उत्सव कलशः यात्रा में सम्मिलित सभी शिव भक्तों का आभार व्यक्त किया जी, साथ ही पुलिस प्रशासन का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
